कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव का डॉ. साधना वैश ने संभाला चार्ज – कृषि विज्ञान की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार हेतु मीडिया प्रभारी बने वसीम

फतेहपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव में डॉ. साधना वैश ने अध्यक्ष पद का दायित्व संभालते ही वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों के साथ कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यों को सुचारू रूप से संचालन करने हेतु बैठक किया। जिसमें सभी संचालित इकाइयों, क्षेत्र एवं गांव में संचालित किए जाने वाले कार्यक्रमों के दायित्व का निर्धारण कर उन सभी कार्यक्रमों को तकनीकी प्रबंधन के साथ संचालित करने के दिशा निर्देश जारी किया।
वैज्ञानिकों ने अपने-अपने सुझाव दिए। जिसमें कार्यालय व कृषकों के बीच में किए जाने वाले आगामी खरीफ फसल के कार्य, रणनीति पर सुझाव दिए गए। कृषि विज्ञान की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार हेतु मीडिया प्रभारी/मौसम वैज्ञानिक वसीम खान को नियुक्त किया गया। जिनके माध्यम से जनपद में कृषि तकनीकी, मौसम व अन्य सभी कार्यक्रमों की जानकारी का प्रसारण मीडिया के माध्यम से किया जाएगा। बैठक के उपरांत वैज्ञानिकों के साथ संचालित इकाइयों में भ्रमण किया गया। जिसमें संबंधित वैज्ञानिक को यूनिट की यथास्थिति के अनुसार कार्यक्रमों को और बेहतर बनाने हेतु सुझाव व निर्देश दिए गए। कृषि वैज्ञानिक डा. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मोटे अनाज पर एक बडी कार्यशाला आयोजित की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.