पिछले 7 दिनों से ट्विटर पर जारी ‌BJP-कांग्रेस का इंट्रेस्टिंग झगड़ा

 

 

कर्नाटक चुनाव के दौरान BJP और कांग्रेस के नेताओं की जुबान बेलगाम थी। जहरीला सांप से लेकर विषकन्या तक का शोर मचा। उम्मीद थी कि 10 मई को चुनाव होने के बाद ये बयानबाजी रुकेगी। 10 मई के बाद ये झगड़ा अब ट्विटर हैंडल पर शिफ्ट हो गया है।

पिछले 7 दिनों से हर रोज BJP और कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर वॉर चल रहा है। कोई पीछे हटने को तैयार नहीं।

11 मईः BJP ने पोक किया, कांग्रेस ने पलटवार

इस झगड़े की शुरुआत होती है 11 मई को BJP के एक ट्वीट से। जिसमें लिखा था- BJP के सत्ता में आने के बाद भारत पूरी दुनिया में चमक रहा है। 2014 से पहले बहुत पीछे था।

कांग्रेस ने पलटवार करते हुए PM मोदी के वीडियो में ‘थ्री इडियट्स’ फिल्म का डायलॉग फिक्स किया और कैप्शन लिखा- सब चंगा नहीं है।

12 मईः BJP ने दावों पर कांग्रेस बोली- करप्शन अंधाधुंध

12 मई को BJP ने PM मोदी के सत्ता में आने के बाद मेडिकल कॉलेज, एम्स और मेडिकल सीट्स के बढ़ने की जानकारी दी। कांग्रेस ने लिखा- करप्शन अंधाधुन। इसी दिन एक और ट्वीट में कांग्रेस ने PM के मन की बात और राहुल के जन की बात का कंपैरिजन किया।

13 मईः BJP ने वाड्रा का नाम लिया, कांग्रेस ने बजरंग बली का

13 मई यानी जिस दिन कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। BJP ने ट्वीट किया- कांग्रेस परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के जमीन घोटालों की कहानी। कांग्रेस ने मीम शेयर करते हुए 15 मिनट बाद ही लिखा- जय बजरंग बली… तोड़ दी भ्रष्टाचार की नली।

14 मईः करप्शन काल वर्सेज मोहब्बत की हवा

BJP ने दोपहर में ट्वीट किया- 2014 से पहले करप्शन काल में सिर्फ गरीबी हटाओ के झूठे स्लोगन और वादे दिए जाते थे। 2014 के बाद अमृतकाल में भारत ने गरीबी को मिटा दिया है।

उसी दिन शाम तक कांग्रेस ने ट्वीट किया- मोहब्बत की हवा चल पड़ी है। इस कैप्शन के साथ PM मोदी की एक फोटो है, जो हवा से उड़ती हुई दिख रही है।

15 मईः अडाणी की जिप पर वंशवाद का जिक्र

इस दिन कांग्रेस ने PM मोदी जैसे दिखने वाले कैरिकेचर के मुंह पर अडाणी नाम का जिप लगी फोटो शेयर की। कैप्शन लिखा- कुछ बोलेंगे? BJP ने इसका कोई स्पेसिफिक जवाब नहीं दिया। सिर्फ शाम में एक ट्वीट किया जिसमें लिखा था- वंशवाद के बाद 9 सालों में इतना बदल गया है देश का स्वास्थ्य तंत्र।

16 मईः मेरी दुनिया वर्सेज इनकी दुनिया

ये ट्विटर वॉर इस दिन अपने शबाब पर पहुंचा। दरअसल, कांग्रेस ने सुबह करीब 11 बजे PM मोदी की एक फोटो गैलरी में खड़े हुए एडिटेड फोटो पोस्ट की, जहां अडाणी की तस्वीरें लगी हुई थीं। कैप्शन लिखा- मेरी दुनिया।

इसे रीट्वीट करते हुए BJP ने शाम में राहुल गांधी की एक फोटो शेयर की, जिसमें गांधी-नेहरू फैमिली की तस्वीरें थीं। कैप्शन लिखा- इनकी दुनिया।

17 मईः वाह क्या सीन है बनाम सीन संगीन है

17 मई को भी ये झगड़ा जारी रहा। सुबह कांग्रेस ने PM मोदी की अडाणी के साथ फोटो शेयर कर लिखा- वाह क्या सीन है। जवाब में BJP ने कांग्रेस शासन में हुए भ्रष्टाचारों की लिस्ट शेयर करते हुए राहुल की फोटो के साथ लिखा- सीन संगीन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.