खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल का बांदा में हुआ ऐतिहासिक भव्य स्वागत

 

मुन्ना बक्श ब्यूरो चीफ

बांदा। कमिश्नर आर० पी० सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मशाल यात्रा का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा रवाना की गई खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की मशाल के वामदेव नगरी बांदा पहुंचने पर पूरा नगर उसकी एक झलक पाने को उत्सुक हो उठा| इस क्रम में आज प्रातः काल जी आई सी ग्राउंड में विभिन्न शिक्षण संस्थानों, नगर के प्रतिष्ठित क्लबों तथा खेल एकेडमी एवं स्टेडियम के खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों, खेल संगठनों के पदाधिकारियों,समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की| मशाल रैली के समूह नायक हरिओम ने मशाल को जिला क्रीड़ा अधिकारी बांदा का अतिरिक्त प्रभार निभाने वाले डिप्टी कलेक्टर रजत बर्मा को हस्तगत किया इसके बाद मशाल जिलाधिकारी बांदा दुर्गा शक्ति नागपाल ने ग्रहण कर मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल आर पी सिंह को प्रदान की, जिन्होंने इस मशाल को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को जिस समय प्रदान किया पूरा प्रांगण स्वर्ण पदक की करो तैयारी आ रहे बांदा के खिलाड़ी से गुंजायमान हो उठा| इसके पश्चात मंडलायुक्त आर पी सिंह ने जिलाधिकारी बांदा दुर्गा शक्ति नागपाल के साथ हरी झंडी दिखाकर ऐतिहासिक भव्य मशाल रैली का शुभारंभ किया| इस समारोह में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित उमाशंकर पांडेय, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रमाकांत सिंह तथा शमीम बानो, राज्य पाल पुरस्कार से सम्मानित शिवकुमार गुप्ता, योगाचार्य रमेश राजपूत, लक्ष्मण एवार्डी रामेन्द्र शर्मा, अशोक कुमार त्रिपाठी, गजराज सिंह, वासिफ जमां खाॅं, चन्द्रमौलि भारद्वाज, काजी जमीर, कौशल त्रिपाठी, दीपिका गुप्ता, अंकित कुशवाहा, रमेश पाल, मेजर मिथलेश पांडेय, विनोद सिंह चंदेल, अशोक तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, शाहिद वली, रामदेव, मंगल प्रसाद प्रजापति, राहुल जैन, सत्यपाल सिंह, सजल रैंडर, प्रवीण कुमार पांडेय, कमल यादव, कोच फरजाना के अलावा ए डी एम उमाकांत त्रिपाठी (प्रशा०), ए डी एम अमिताभ यादव (न्यायिक), सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी शैलेन्द्र कुशवाहा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे| इस मशाल रैली तथा समारोह का सफल संचालन आक्सीजन बाबा अभियान के वृक्ष साथी योद्धा डा० इन्द्र वीर सिंह तथा महेश गर्ग ने सफलतापूर्वक किया| कार्यक्रम के संयोजक डिप्टी कलेक्टर/जिला क्रीड़ा अधिकारी रजत बर्मा ने सभी आगंतुकों तथा विशेष रूप से लखनऊ से पधारी टार्च रिले टीम का आभार व्यक्त किया|

Leave A Reply

Your email address will not be published.