नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ में डाली आहुतियां – समापन पर आज होगा विशाल भंडारा

फतेहपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 24 कुंडली नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ में दम्पत्तियों ने पूजा अर्चना के साथ हवन कुंड में आहुतियां डाली और विश्व कल्याण की कामना की। समापन पर कल (आज) विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।
शांतिकुंज की टोली में प्रतिनिधि के रूप में आये डा. आशोक ढोके, डीके पटेल, रमेश पाटीदार, रूद्र, विवेक ने नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया और अपने प्रवचन एवं संगीत से भक्तों को भाव विभोर किया। शांतिकुंज की टोली में प्रतिनिधि के रूप में आये डा. आशोक ढोके ने कहा कि गायत्री के सद्चिन्तन से दुनिया बदल रही है। उन्होने कहा कि आज के परिवेश में जीवन साधना से ही खुशहाली का वातावरण बनाया जा सकता है जिससे सुखद की अनुभूति प्राप्त हो सकती हैै। गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के मुख्य व्यवस्थापक डा. आरपी दीक्षित, गिरधारी लाल गुप्ता, राजाराम प्रजापति, नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेंद्र शरण सिंपल, राजदीश यादव, ओकार नाथ, सरजू प्रसाद शुक्ला, ईश्वर सहाय, धनंजय द्विवेदी, शोभा सिंह, अशीष मिश्रा बेलू, रामस्वरूप गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, माया गुप्ता, आशा त्रिपाठी, किरन सिंह, अर्चना सिंह, वन्दना गुप्ता, विजय लक्ष्मी निगम, सतीश शिवहरे, सुरेन्द्र पाठक, मनोज सोनी, अशोक गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.