सूर्य दिखा रहा उग्र रूप, झुलस रहे लोग – गर्म हवाओं के थपेड़ों से बचता नजर आया जनमानस

फतेहपुर। सूर्य देवता ने उग्र रूप धारण कर लिया और पारा 42 के पार हो गया। जिससे आम जनजीवन बिलबिला उठा। वहीं पानी देखते ही पशु-पक्षी गोता लगाते दिखाई दिये। मार्गों पर दोपहर के समय सन्नाटा दिखाई दिया। जरूरी कार्यों से निकलने वाले लोग लू के थपेड़ों से बचते नजर आया। तापमान बढने से पंखे, कूलर भी जवाब देने लगे।
मई माह का अन्तिम पखवारा चल रहा है गर्मी अपने शबाब पर पहुंच गयी है। मंगलवार को सूर्य देवता ने अपना उग्र रूप दिखाया तो सभी ने गर्मी से हायतौबा कर ली। सुबह से ही तेज धूप निकले और गर्म हवाएं चलने से लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित रही। सुबह नौ बजे से बाजार तो खुल गये लेकिन ग्यारह बजे के बाद बाजार में सन्नाटा भी पसर गया। जरूरी वस्तुओं की खरीददारी के लिए निकलने वाले लोग अपने आपको अंगौछे व अन्य कपड़ों से ढके धूप से बचते नजर आये। उधर भीषण गर्मी के बीच विद्युत की आवाजाही से भी लोग परेशान हैं। विद्युत की आवाजाही गर्मी को और बढा रही है। जिससे जनसमुदाय का रात को सोना भी दूभर हो गया है। ठंडे पानी के लिए लोग फ्रिज को छोड़ बर्फ पर आश्रित हो रहे है। बर्फ की बढती मांग ने बर्फ व्यवसायियों की भी लाटरी खोल दी है। वहीं गर्मी को लेकर नन्हे-मुन्हे नौनिहालों को भी उल्टी, पेट दर्द, पेचिस की शिकायत अत्यधिक हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.