उर्वरक निरीक्षक, अन्य विभाग एवम् उद्योग विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर जनपद में छापे की कार्यवाही की गयी।

रोहित सेठ :

 

 

 

 

जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव (कृषि) उ०प्र० शासन लखनऊ के निर्देश पर जनपद में स्थापित औद्योगिक संस्था जैसे-पेंट, बार्निस, मुद्रण स्याही, लिबास चादरें, प्लाईवुड, लेमिन बार्ड, पार्टीकल बोर्ड, कैंटल फीड, कुक्कुट फीड साबून के निर्माण में प्रयोग किये जा रहे अनुदानित यूरिया की जांच कर अनुदानित यूरिया के प्रयोग किये जाने पर सम्बन्धित फर्मों पर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने हेतु दिनांक 27.05.2023 को उर्वरक निरीक्षक, अन्य विभाग एवम् उद्योग विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर जनपद में छापे की कार्यवाही की गयी।

टीम का गठन जिलाधिकारी महोदय के आदेश पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा किया गया टीम -1 में जिला कृषि अधिकारी श्री संगम सिंह एवं उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक श्री संजीव सिंह जिनको विकास खण्ड-हरहुआ, पिण्डरा, बडागांव एवं सेवापुरी टीम-2 में जिला उद्यान अधिकारी श्री सुभाष कुमार, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-1 श्री रोहित सिंह एवं उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक श्री श्रीपाल जिनको विकास खण्ड- चिरईगांव, चोलापुर आराजीलाईन एवं काशीविद्यापीठ आवंटित किया गया।

छापे के दौरान कुल 08 औद्योगिक इकाईयों एवं उनके गोदामों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय किसी भी औद्योगिक इकाई पर अनुदानित यूरिया का उपयोग जनपद के उत्पादों के विर्निमाण में किया जाना नहीं पाया गया। अबैध रूप से उर्वरक व्यापार तथा उर्वरकों की कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। वर्तमान समय में जनपद में समस्त उर्वरक उपलब्ध है। जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में उर्वरक की कोई कमी नहीं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.