डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अरुणेश, मंत्री अरविंद – दो दिवसीय अधिवेशन सम्पन्न व निर्विरोध कार्यकारणी गठित

फतेहपुर। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ जिसमें कर्मियों की समस्याओं एवं मांगो पर चर्चा करने के साथ ही जनपद की नवीन कार्यकारणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। अध्यक्ष महामंत्री समेत अन्य पदों पर सदस्यों का निर्विरोध निर्विचित किया गया।
शुक्रवार को खलील नगर स्थित पटेल सेवा संस्थान में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट का दो दिवसीय अधिवेश व चुनाव प्रक्रिया प्रांतीय पर्यवेक्षक अजय कुमार पाण्डेय, प्रशासनिक पर्यवेक्षक सतीश चंद्रा, चुनाव अधिकारी सुभाष चन्द्र सिंह व सह चुनाव प्रभारी अजीत सिंह की देखरेख में आयोजित की गई। अधिवेशन के दौरान फार्मेसिस्टों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही संगठन की चुनाव प्रक्रिया भी आयोजित की गई। अधिवेशन की समाप्ति के पश्चात जनपद की कार्यकारणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सभी पदों पर एक एक आवदेन आने की दशा में चुनाव अधिकारियों द्वारा कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर अरुणेश चन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर वीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार शुक्ला, मंत्री अरविंद कुमार सिंह, संगठन मंत्री शिव सिंह, संयुक्त मंत्री विवेक कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश सिंह, ऑडिटर उमेश कुमार को निर्विरोध रूप से चुना गया। चुनाव अधिकारियों द्वारा सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देते हुए विजेता घोषित किया। पदाधिकारियों के चुनाव प्रकिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित कार्यकरणी का फार्मेसिस्टो द्वारा फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। नवीन कमेटी द्वारा प्रथम बैठक कर जिला प्रवक्ता पद पर चन्द्र प्रकाश सिंह को नियुक्त किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.