दुल्हन का उठाया घूंघट, चेहरा देख उड़े दूल्हे के होश; हकीकत जान शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार

 

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। शादी के अगले दिन ही नव विवाहिता को ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। सूचना पर मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और विवाहिता को अपने साथ ले आए। मायका पक्ष के लोगों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव की युवती का 20 मई को विवाह इरादत नगर क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। विवाह के अगले दिन ही ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि सुहागरात के बाद दूल्हे के सामने नई नवेली दुल्हन की हकीकत सामने आ गई। दूल्हे के अनुसार दुल्हन किन्नर है। इसके बाद ससुराल वालों ने दुल्हन को घर से बाहर निकाल दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मायका पक्ष के लोग वहां आ गए। समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद वे बेटी को लेकर घर वापस आ गए।

पुलिस के पास पहुंचे मायके वाले

पीड़ित बेटी को लेकर मायका पक्ष के लोग अपर पुलिस आयुक्त आगरा केशव चौधरी के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पीड़ित दुल्हन ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मिलने वाली रकम से खुश नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने झूठा आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि ससुराल की महिलाओं ने भी उसे किन्नर बताकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.