2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेसी, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बोले- सपा से अल्पसंख्यक समुदाय का मोहभंग, बीजेपी को सत्ता से हटाएंगे

 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव के पहले जोश भरने के लिए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहनबाज आलम फतेहपुर पहुंचे। यहां जिले के अलग-अलग जगह पर चर्चा करते हुए भाजपा को रोकने के लिए विपक्षी दलों के एकजुटता पर कहा कि सभी दल एक होकर इस बार भाजपा को रोकने का काम करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी से लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी।

शहर के एक गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आये कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनबाज आलम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी से लोगों को जोड़ने का काम किया जाए। उन्होंने कहा कि सपा अल्पसंख्यक पार्टी के कार्यकर्ता व नेता सपा छोड़कर कांग्रेस में आ जाये। क्योंकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब अल्पसंख्यक समुदाय के लिए बात नहीं करते हैं। उनकी बात ठीक से नहीं सुनते हैं इसलिए अल्पसंख्यक समुदाय अब यूपी में उनकी बात नही सुन रहा।

यूपी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करने के बजाए कलकत्ता में बैठक करते हैं और अपने ही पार्टी के अल्पसंख्यक समुदाय के सांसद को नहीं बुलाते हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा सत्ता के बल पर ईवीएम मशीन का गलत इस्तेमाल कर सकती है।इस बार लोकसभा चुनाव 2024 के पहले सभी विपक्षी दल एक होकर भाजपा को सत्ता से दूर करने का काम करेंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष शहर के खेलदार, खलील नगर,काजियाना और जहानाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता से मिलकर जन चर्चा किए।

इस दौरान गोशा अहमद,परवेज,प्रदेश उपाध्यक्ष मिसबहुलहक,नफीस,शकीला बानो,अब्दुल,हाफिज,आशिफ,मो,अनीस सहित तमाम कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.