ग्राम पंचायतों में मनाया गया पर्यावरण संरक्षण दिवस व दिलाई शपथ

न्यूज़ वाणी ब्यूरो

स्वस्थ पर्यावरण में ही स्वस्थ जीवन संभव : डीपीआरओ

हापुड़। विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर हापुड़ जनपद की ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्लास्टिक प्रदूषण के साथ अन्य सभी प्रकार के प्रदूषण और लोगों पर इसके पड़ रहे प्रभावों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पौधे भी लगाए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह धौलाना विकास खंड की ग्राम पंचायत कंदौला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिए। जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने इस अवसर पर अपना विचार रखते हुए कहा कि स्वस्थ पर्यावरण में ही ही स्वस्थ जीवन संभव है। इसलिए हम सबकी नैतिक और प्राथमिक जिम्मेदारी है कि पर्यावरण को सभी प्रकार के प्रदूषण से मुक्त रखें और स्वस्थ बनाएं। सामूहिक प्रयास से ही पर्यावरण स्वस्थ रह सकता है और उसका संरक्षण हो सकता है। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अब भी स्वस्थ पर्यावरण के लिए हम नही चेते तो आने वाली पीढ़ी पर भी बुरा असर पड़ेगा। पर्यावरण का दायरा सीमित नही है इसलिए इसका प्रभाव व्यापक और लम्बे समय में पड़ेगा। प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर नही चले और अधिक से अधिक संसाधनों का इसी तरह अंधाधुंध दोहन करते रहे तो आगे आने वाली पीढ़ियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। धौलाना विकास खंड की ग्राम पंचायत देहरा में सहायक विकास अधिकारी पंचायत अलीमुद्दीन ने लोगों को शपथ दिलाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस विकास खंड की अन्य ग्राम पंचायतों में भी इसी तरह के कार्यक्रम हुए। हापुड, सिंभावली और गढ़ मुक्तेश्वर विकास खंड की ग्राम पंचायतों में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यक्रम कर लोगों को प्रेरित किया गया, शपथ भी दिलाई गई। खंड विकास अधिकारी सिंभावली डॉक्टर हरित कुमार ने विकास खंड में ही कार्य क्रम कर लोगों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और साथ ही शपथ दिलाई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.