किसानों को दी गयी खरीफ फसल की जानकारी प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों से सम्मलित हुए किसान

 

न्यूज़ वाणी ब्यूरो शोएब खान

 

(दुर्गावती ) कैमूर ज़िला के स्थानीय प्रखण्ड में मंगलवार को प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में शिविर के माध्यम से  खरीफ महाअभियान सह खरीफ महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया .प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विभाग के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियो व किसानों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप प्रमुख प्रेम कुमार गौड़ ने कहा कि किसान उन्नत तकनीक से खेती कर आत्म निर्भर बनें . किसानों की आय कैसे दोगुनी हो इसके लिए सरकार प्रयासरत है . जिले के अधौरा से आये कृषि वैज्ञानिक डॉ० अमित कुमार सिंह द्वारा  किसानों को खरीफ फसल के बारे में जानकारी दी गयी.तथा किसानों को अधिक उत्पादन के लिये उन्नत तकनीकी से खेती करने की सलाह दी.तथा बाढ़ व सुखाड़ प्रभावित इलाकों में किस किस्म के धान की खेती‌ करनी करनी चाहिए विस्तार से जानकारी दी .तथा साथ ही ज्वार बाजरा आदि फसलों की खेती के विषय में भी जानकारी दी. महोत्सव में उपस्थित आत्मा व कृषि विभाग के लोगों ने भी सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही अनुदान व चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया.तथा किसानों को खेंतो में  रासायनिक खादों की जगह जैविक खाद प्रयोग करने की सलाह दी . बताया कि रासायनिक खाद के प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति धीरे- धीरे समाप्त हो जा रही है. भूमि की उर्वरा शक्ति को बचाये रखने के लिए जैविक खाद ही इस्तेमाल किया जाय . किसान प्रमाणित बीज का ही इस्तमाल करें .प्रमाणित बीज का इस्तमाल नहीं करने पर लक्ष्य के अनुसार फसल का उत्पादन नहीं कर सकते . सरकार द्वारा बीज की व्यवस्था की गई है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी कन्हैया सिंह द्वारा कहा गया कि किसानों को अनुदान पर धान का बिज दिया जा रहा है . प्रखण्ड कार्यालय स्थित ई- किसान भवन पर धान के बीज अनुदानीत की गई है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी कन्हैया सिंह द्वारा कहा गया कि किसानों को अनुदान पर धान का बिज दिया जा रहा है . प्रखण्ड कार्यालय स्थित ई- किसान भवन पर धान के बीज अनुदानित दर पर उपलब्ध है. संचालन जिला से आए तकनीकी सहायक अरूण पाण्डेय ने किया. मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी भभुआ मनिष  कुमार सिंह के अलावा आत्मा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक,बेद प्रकाश मिश्रा, रजनीश कुमार सिंह, सानंद कुमार सिंह तथा कृषि कर्मी राजकुमार के अलावा प्रखंड पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार एवं पैक्स अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ दीपक सिंह,खजुरा पंचायत मुखिया संजय मल्होत्रा, कल्याणपुर पंचायत पैक्स अरूण कुमार सिंह,सावठ मुखिया सुरेन्द्र बहादुर सिंह,डुमरी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि पिंकु सिंह, किसान निर्मला देवी,पुनम,फुलकुमारी , अलाउद्दीन अंसारी ,सलाहु अंसारी ,बेचन प्रसाद बिन्द,समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित थे. किसान समन्वय और कृषि समन्वयक के हड़ताल होने के बाद भी कार्यक्रम सफल रहा और किसानों में काफी उत्साह देखने को मिला। किसानों को खरीफ फ़सल की विशेष जानकारी के लिए बुकलेट भी दिया गया .जिसे पढ़कर किसान आसानी से खेती की जानकारी ले सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.