ग्राम बड़ी पडरिया उचां में चल रही भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु दुर्योधन की मेवा त्यागी साग विदुर घर खाया- प0राम नरेश

 

 

✍🏻ब्यूरो संजीव शर्मा

 

न्यूज़ वाणी इटावा ग्राम बडी पडरिया उचां में चल रही भागवत कथा में सैकड़ो भक्तो ने भक्ति के सागर में गोते लगाये। और दुर्योधन की मेवा त्यागी साग विदुर घर खाया कथा का आनंद लिया।
कथा वाचक प0राम नरेश के मुखारविन्द से भागवत कथा श्रद्धालुओं को दिए प्रवचनों में कहा कि भगवान भाव के भूखे दुर्योधन की मेवा त्यागी साग विदुर घर खाया भगवान धन दौलत नहीं भाव से प्रसन्न होते हैं। अगर श्रद्धा से कुछ मांगो तो अवश्य मिलता है तीनो लोको के नाथ में अपार शक्ति के साथ अपने भक्तो के दिल में असीम प्रेम है भगवान नहीं चाहते कि उनका भक्त निराश हो। लेकिन इसके लिए भगवान की भक्ति के लिए समय निकालना जरुरी है। आज के समय में लोगो के पास भक्ति के लिए समय नहीं है वह भगवान से माँगना तो बहुत कुछ चाहता है। लेकिन भगवान का स्मरण करने के लिए समय नहीं है।दैत्यवंश में श्रीहरिभक्त प्रह्लाद की उत्पत्ति का रहस्य नारदनीति के तहत गर्भवती दैत्य साम्राज्ञी कयाधू को दिये गये उपदेश के फलस्वरूप गर्भस्थ शिशु को ऐसे संस्कार दिये जिसने मनो विज्ञान के वंशानुक्रम मिथक को तोड़ा। क्योंकि देवराज इन्द्र ने कयाधू का बध करने के लिए अपहरण किया था। गोवरधन लीला का भजनों के साथ गायन किया तो सभी श्रोता मस्त होकर थिरकने लगे और जमकर उपहार बांटे गये। अंत में परीक्षित दम्पत्ति श्री नरेश राठौर सन्तोषी राठौर सहित उपस्थित श्रोताओं ने आरती की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चैहान शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप महामंत्री रमेश यादव शहर अध्यक्ष महिला सुनीता कुशवाहा ने पहुंचकर भागवताचार्य पंडित राम नरेश को पगड़ी अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.