गर्मी ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड, 10 जिलों में 43 के पार पहुंचा पारा, आज भी 22 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

 

बिहार में गर्मी ने पिछले 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को 10 जिलों में 43 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। इधर, मौसम विभाग ने आज भी 22 जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसमें 10 जिलों में सीवियर हीट वेव (ऑरेंज अलर्ट) और 12 जिलों में हीट वेव (यलो अलर्ट) जारी किया है।

दरअसल, मानसून में देरी से गर्म पछुआ का दौर जारी रहने के आसार हैं। कुल मिलाकर सूरज की तेज रोशनी, पछुआ और नमी के अभाव में बिहार में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा।

बुधवार को 19 जिलों में हीट वेव का असर दिखा

11 सालों के दौरान बुधवार को बिहार सबसे गर्म रहा है। 38 में 29 जिलों में ऊष्मीय लहर का प्रभाव रहा। इसमें पटना, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, सुपौल, अररिया, भागलपुर के सबौर, पूर्वी चंपारण, शेखपुरा, खगड़िया, कटिहार में सीवियर हीट वेव तो भागलपुर जमुई, भोजपुर, वैशाली सहित 19 जिलों में हीट वेव का असर दिखा।

अधिकांश जिलों में 13 से 21 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। इससे 10 जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। अन्य जिलों में तापमान 41 डिग्री के आसपास रहा। हालांकि बुधवार को सीवियर हीट वेव के बीच पटना समेत पांच स्थानों पर बारिश भी हुई।

जानिए, कहां चलेगी हीट वेव और कहां हो सकती है बारिश

8 जून (सीवियर हीट वेव): पूर्णिया, भागलपुर, पूर्वी व पश्चिम चंपारण सहित 11 जिलों में

हीट वेव: पटना, वैशाली, नवादा, भोजपुर, सारण, सहरसा, नालंदा,बेगूसराय, बक्सर, औरंगाबाद, रोहतास

9 जून (सीवियर हीट वेव): वैशाली, नालंदा, भागलपुर, पूर्वी व पश्चिम चंपारण सहित 13 जिलों में हीटवेव पटना, नवादा, भोजपुर, सारण, सहरसा समस्तीपुर, बेगूसराय, बक्सर, औरंगावाद, गया।

10 जून (हीट वेव) पटना, बांका, जमुई, भागलपुर, नालंदा, शेखपुरा, खगड़िया।

11 जून (हीट वेव): जमुई, बांका, पूर्णिया, भागलपुर, शेखपुरा, खगड़िया।

बारिश: सारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर सहित 11 जिलों में।

Leave A Reply

Your email address will not be published.