मंत्री निर्मला सीतारमण ने की सादगी से अपनी बेटी की शादी, कोई VIP गेस्ट निमंत्रित नहीं, दामाद हैं PMO में OSD

 

 

बेंगलुरु में मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को सादगी से अपनी बेटी परकला वांगमयी की शादी की। विवाह की रस्में उनके बेंगलुरु स्थित घर पर हुईं। शादी समारोह में सिर्फ परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए।

शादी में किसी नेता या VIP गेस्ट को न्योता नहीं दिया गया था। सीतारमण के दामाद प्रतीक दोषी गुजरात के रहने वाले हैं। वे PMO में OSD हैं।

सीतारमण की बेटी परकला और प्रतीक की शादी ब्राह्मण पंरपरा से हुई। उडुपी अदामारू मठ के संतों ने दोनों को आशीर्वाद दिया और शादी की सभी रस्में कराईं। परकला ने शादी में पिंक साड़ी पहनी, वहीं प्रतीक ने सफेद पंचा और शॉल पहनी। सीतारमण ने मोलकलमुरु साड़ी पहनी थी।

PM मोदी के साथ काम करते हैं प्रतीक

सीतारमण के दामाद प्रतीक प्रधानमंत्री मोदी के खास सहयोगी हैं। वे PM ऑफिस में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी हैं। वे 2014 से ही PMO में काम कर रहे हैं। उन्हें 2019 में ज्वांइट सेक्रेटरी की रैंक दी गई और OSD बनाया गया। वे रिसर्च और स्ट्रैटजी का काम देखते हैं।

परकला ने शादी में पिंक साड़ी और हरा ब्लाउज पहना, वहीं प्रतीक ने सफेद पंचा और शॉल पहनी।

प्रतीक सिंगापुर मैनेजमेंट स्कूल से ग्रैजुएट हैं। जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस समय प्रतीक उनके ऑफिस में रिसर्च असिस्टेंट थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.