BJP नेता का घर में मिला शव, बेड पर थी बॉडी, पास में पड़ी थी रिवॉल्वर

 

 

मेरठ में शनिवार सुबह भाजपा नेता निशांक गर्ग का शव उनके घर में मिला है। गोली लगने से उनकी मौत हुई है। शव बेड पर बिल्कुल सोने जैसी अवस्था में था। उन्होंने सुसाइड किया है या हत्या हुई है? यह अभी स्पष्ट नहीं है।

फॉरेंसिक टीम और पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घर की जांच की जा रही है। निशांक गर्ग भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी थे। अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है।

निशांक का कंकरखेड़ा इलाके के गोविंदपुरी में घर था। उनकी पत्नी सोनी ने बताया कि उसका शुक्रवार रात निशांक से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वो नाराज होकर तड़के 3 बजे मायके अशोकपुरी चली गईं थीं। सुबह 6.30 बजे जब अपने जेठ के साथ घर आईं तो देखा कि निशांक का शव बेड पर पड़ा है। शुरू में लगा कि नशे में सो रहा है। हिलाया तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को बुलाया।

वो नशे में मुझे मारते रहे… मैं मायके चली गई
पत्नी सोनी ने कहा,”निशांक शुक्रवार शाम 6 बजे घर आए थे। वो नशे में थे। इसी बात को लेकर हमारी लड़ाई हुई। उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। मेरे बाल काट दिए। मेरे सिर पर चोट लगी। निशांक ने गुस्से में बेड के साइड की ड्रार से रिवॉल्वर निकाल ली। वो बहुत गुस्से में थे। परेशान होकर मैं रात 3 बजे अपने मायके अशोकपुरी चली गई।”

सोनी ने कहा,”फिर सुबह 6.30 बजे में अपने जेठ के घर पहुंची। उन्हें पूरी बात बताई। सोचा कि निशांक का गुस्सा शांत हो गया होगा। मैं अपने जेठ के साथ घर वापस लौटी। बाहर के मेन दरवाजे पर ताला लगा गई थी। दरवाजा खोलकर कमरे में आए तो बेड पर निशांत लेटे थे। उन्हें हिलाया-डुलाया, लेकिन वो नहीं उठे। बगल में रिवॉल्वर पड़ी थी, कुछ दूरी मोबाइल। मैंने रिवॉल्वर उठाकर ड्रार में रख दी। मोबाइल अपने पास रख लिया। मैं निशांत को आवाज देती रही। वो उठे नहीं, तो मैं घबरा गई। फिर उनकी मौत का पता चला।”

सीने में गोली लगी, पुलिस ने घर सील किया
भाजपा नेता की मौत का पता चलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव की जांच की तो निशांक के सीने में गोली लगी मिली। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कमरे का सामान अस्त-व्यस्त मिला है। पुलिस को घर के एक कोने से शराब की कुछ बोतलें मिली हैं। घर के सभी कमरों की बारीकी से जांच चल रही है। घर सील कर दिया है।

फूफा ने गोद लिया था, उन्हीं के मकान में रहते थे निशांक
निशांक गर्ग के पिता का नाम स्वर्गीय राजेश गोयल है। निशांक अभी जिस मकान में रहते थे वह आनंद कुमार गर्ग का था। आनंद, निशांत के फूफा थे। परिजनों के मुताबिक, जब निशांक 5 दिन के थे। तब फूफा आनंद कुमार ने राजेश गोयल से उन्हें कानूनी प्रक्रिया के मुताबिक गोद ले लिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.