भीषण गर्मी से राहगीरों एवं आमजन को राहत हेतु अखंड हिंद फौज ने किया शर्वत वितरण सेवा. डॉ गीता रानी।

रोहित सेठ

 

 

 

वाराणसी।  भीषण गर्मी से राहगीरों एवं आमजन को राहत हेतु अखंड हिंद फौज ( बॉयज डिवीजन )ने डॉ गीता रानी प्रदेश उपाध्यक्ष (गर्ल्स डिवीजन ) के निर्देशन में महाशिव की नगरी काशी वाराणसी के मैदागिन चौराहे क्षेत्र में

जल और शरबत वितरण का स्टाल लगाकर सेवा का संदेश दिया। डॉ गीता रानी ने बताया कि अखंड हिंद फौज हमारे युवाओं को आत्मरक्षा और कैरियर के लिए फौजी की ट्रेनिंग देती है। साथ ही साथ सामाजिक सेवा में पूरे साल सक्रिय रहती है। अखंड हिंद फौज के बच्चे 3 साल की कठिन ट्रेनिंग के बाद भारत सरकार के जल थल और वायु सेना में चयनित हो जाते हैं। हमारे फौजी ट्रेनिंग के दौरान भी पुलिस मित्र बनकर प्रशासन का सहयोग करते हैं। कार्यक्रम में डॉ गीता रानी प्रदेश उपाध्यक्ष गर्ल्स डिवीजन देवेश त्रिपाठी डीसीओ विमल तिवारी एडीसीओ सत्यम जिला कमांडर एवं विभिन्न कैडेट्स जितेंद्र अर्पित निखिल निखिल राय आदर्श मौर्य विशाल कुमार रमेश राजभर कृष्णा कुमार निखिल चौरसिया प्रदीप सौरभ सिंह जितेंद्र यादव नितिन गुप्ता अमित गुप्ता इत्यादि उपस्थित हुए। मीडिया प्रभारी रोहित सेठ जी ने विशेष सहयोग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.