जनपद के नगरीय क्षेत्रों में जन समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारी सप्ताह में कम से कम दो बार भ्रमण कर फोटोग्राफ्स अपलोड कराएं-डीएम

 

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

न्यूज़ वाणी इटावा।जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि जनपद के समस्त नगरीय क्षेत्रों में जन-समस्याओं यथा पेयजल आपूर्ति,सफाई व्यवस्था,विद्युत आपूर्ति मार्ग,नाला/नाली एवं बेसहारा/निराश्रित गौवंश इत्यादि का समुचित निराकरण हेतु सम्बंधित उप जिलाधिकारी,पुलिस उपाधीक्षक,अधिशासी अभियन्ता, विद्युत,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से प्रत्येक सप्ताह कम से कम दो बार अनिवार्य रूप से भ्रमण किया जायेगा।भ्रमण के दौरान दृष्टिगोचर समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर उनका सम्यक रूप से निराकरण कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि इटावा नगर में उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियन्ता,विद्युत वितरण खण्ड प्रथम एवं अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका परिषद, इटावा द्वारा संयुक्त रूप से भ्रमण किया जायेगा।इसी प्रकार भरथना नगरीय क्षेत्र में उप जिलाधिकारी, भरथना,पुलिस उपाधीक्षक, भरथना,सम्बंधित उप खण्ड अधिकारी,विद्युत,क्षेत्रीय पशु चिकित्सा एवं अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका परिषद भरथना द्वारा भ्रमण कर उपरोक्तानुसार जनसमस्याओं का निस्तारण कराया जायेगा।जसवंतनगर नगरीय क्षेत्र में उप जिलाधिकारी जसवंतनगर,पुलिस उपाधीक्षक जसवंतनगर, सम्बंधित उपखण्ड अधिकारी,विद्युत क्षेत्रीय अधिकारी,पशु चिकित्सा एवं अधिशासी अधिकारी,नगरपालिका परिषद,जसवंतनगर द्वारा भ्रमण कर उपरोक्तानुसार जनसमस्याओं का निस्तारण कराया जायेगा।नगर पंचायत,इकदिल बकेवर एवं लखना में सम्बंधित तहसीलदार/नायब तहसीलदार,सम्बंधित एसएचओ सम्बंधित उप खण्ड अधिकारी विद्युत्,सम्बंधित पशु चिकित्साधिकारी एवं सम्बंधित अधिशासी अधिकारी द्वारा अपने अपने नगरीय क्षेत्र में संयुक्त रूप से भ्रमण कर उपरोक्तानुसार जनसमस्याओं का निस्तारण कराया जायेगा।उप जिलाधिकारी, सैफई,ताखा एवं चकरनगर द्वारा भी अपने अपने क्षेत्र में पुलिस उपाधीक्षक/एसएचओ,खण्ड विकास अधिकारी,सम्बंधित पशु चिकित्साधिकारी,सम्बंधित उपखण्ड अधिकारी,विद्युत के साथ उपरोक्तानुसार भ्रमण कर तद्नुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया है कि प्रत्येक भ्रमण के उपरांत भ्रमण सम्बंधी फोटोग्राफ्स अनिवार्य रूप से जिला प्रशासन के टवीटर पर अपलोड कराये जायें।तदनुसार अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.