सपा की 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित – महासचिव पद की चौधरी मंजर यार को मिली कमान – सभी विधानसभा अध्यक्ष भी नियुक्त

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने रविवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से अनुमोदित जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। जिसमें एक अध्यक्ष, छह उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, पंद्रह सचिव के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में 27 लोगों को शामिल किया गया है। इसके अलावा सभी छह विधानसभा अध्यक्षों को भी नियुक्त कर दिया है।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार सुरेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष, शफीक उद्दीन, अजय पटेल, रीता प्रजापति, रामकृपाल सोनकर, शैलेंद्र कुमार पिंटू पासी व मो. शहजादे को जिला उपाध्यक्ष, चौधरी मंजर यार महासचिव, हर्ष गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सचिव पद पर राम बाबू यादव, वीरेंद्र तिवारी, जयकरन यादव, हीरालाल साहू, सुनील कोरी, दीपक कुमार डब्लू, नागेंद्र पाल, सुघर लाल यादव, अखिलेश सविता, राम किशोर प्रजापति, सलमान अहमद, प्रदुम नारायण निषाद, दिनेश सिंह परमार, शनि लोधी, श्रीचंद्र विश्वकर्मा को शामिल किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में 27 लोग शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्षों में राजेंद्र वर्मा को जहानाबाद विधानसभा अध्यक्ष, अनिरूद्ध यादव को बिंदकी विधानसभा अध्यक्ष, देवेंद्र लोधी को सदर विधानसभा अध्यक्ष, राजेंद्र निषाद को अयाह-शाह विधानसभा अध्यक्ष, शैलेंद्र यादव को हुसैनगंज व डा. अफसर अली को खागा विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.