महाप्रबंधक कार्यालय वाराणसी के सामने  17 सूत्रीय लंबित मांगों के समर्थन में धरना व प्रदर्शन  किया गया। 

रोहित सेठ

 

 

 

 

 

 

वाराणसी।  संयुक्त फोरम यूनियन बैंक एम्प्लाइज यूनियन के आव्हान पर दिनाँक 21 जून 2023 को हमारे संगठन द्वारा छेत्र महाप्रबंधक कार्यालय वाराणसी के सामने अपनी 17 सूत्रीय लंबित मांगों के समर्थन में धरना व प्रदर्शन सुबह 10 बजे से किया गया।  बाद में 27 जून को स्ट्राइक रहेगी। हमारी प्रमुख मांगे है

नई भर्ती विशेष कर अवार्ड स्टाफ क्लर्क आदिकी पर्याप्त भर्ती की जानी चाहिए।

सभी प्रकार की आउट सोर्सिंग बंद होनी चाहिए।

ट्रान्सफर डायरी में नियमित अपडेशन होना चाहिए व पारदर्शी बनाया जाना चाहिए सभी को स्थानांतरण का बराबर मौका मिलना चाहिए।

अस्थाई कर्मचारियों को पुरानी कारपोरेशन बैंक , आंध्रा बैंक के समान सबको बराबर मौका मिलना चाहिए।

प्रधान खजांची व विशेष सहायक के पद नियमित भरे जाये व ट्रांसफर में समय पर रिलीविंग सुनिश्चित की जाए अन्यथा कई बार ट्रांसफर का मायने ही बदल जाता है।

महिला कर्मचारियों के लिए अलग टॉयलेट,व अन्य सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए।

नई भर्ती में अस्थाई कर्मचारियों को वरीयता दी जानी चाहिए।

आदि

धरने में शिवनाथ यादव, रितेश शर्मा, अभिषेक सिंह, अमित विश्वकर्मा, सुशिल कुमार, शोभनाथ, मिथिलेश, श्रवण सिंह मन्ज़ाद अलि, के के मिश्राआदि शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.