हुसैनगंज विस में भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान शुरू

फतेहपुर। नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के बाद भाजपा के घर-घर संपर्क अभियान के संयोजक एवं जमरावां वार्ड के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी ने घर-घर संपर्क अभियान शुरू किया। उन्होने घर-घर पहुंचकर भाजपा सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कई बिंदुओं पर चर्चा की।
जिला संयोजक अजय सिंह रिंकू लोहारी ने हुसैनगंज विधानसभा के बूथ नं. 35 सैबसी गांव में बूथ अध्यक्ष बिहारी लाल व क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश के साथ मिलकर पूरे गांव में घर-घर संपर्क कर मोदी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल में चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं बुजुर्गों को पेंशन, किसान सम्मान योजना, वैक्सीन, शौचालय, सुरक्षा जैसे कार्यों की चर्चा किया। जिसमें सभी ग्रामवासियों ने अपने मोबाइल से मिसकाल कर समर्थन किया। गांव के भ्रमण के दौरान लोगों की व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्या को भी विधानसभा प्रभारी व जिला पंचायत सदस्य ने सुनकर तत्काल संबंधित अधिकारियों से दूर करने का निर्देश दिया। वहीं दूसरे बूथ पर विजय मिश्रा, शिवसेवक, बब्लू मिश्रा आदि लोगों ने भी 9090902026 पर मिसकाल किया। प्रभारी ने बताया कि इस अभियान में हुसैनगंज विधानसभा नंबर एक पर रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.