महिलाओं व बालिकाओं से वार्ता कर किया जागरूक – शासन की योजनाओं से कराया अवगत

फतेहपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में गठित एंटी रोमियो स्क्वाड टीम व थाने पर नियुक्त महिला आरक्षियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं से वार्ता कर सुरक्षा के संबंध में जहां जागरूक किया वहीं शासन की योजनाओं से अवगत कराया।
जनपद के विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीम व थाने में महिला आरक्षी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेज भीड-भाड़ वाले स्थानों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा महत्वपूर्ण कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, शक्ति दीदी अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में अवगत कराया। साथ ही आवश्यकतानुसार इन नंबरों को प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.