UP में 5 लोगों की मौत, असम के 22 जिलों में बाढ़ से 5 लाख लोग प्रभावित, 1366 डूबे गांव

 

 

भारत में 7 दिन देरी से आया मानसून बिहार पहुंच गया है। अगले तीन दिनों में मानसून के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 26 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं UP में 24 घंटे में बारिश की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई है।

असम में बारिश के चलते आई बाढ़ से 5 लाख के करीब लोग प्रभावित हुए हैं। 1366 गांव पानी में डूब गए। बाढ़ के चलते 14 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसल पानी में डूब गई।

असम में बजली, बक्सा, बारपेटा, बिश्वनाथ, बोंगाईगांव, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट समेत 22 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.