व्यापारी नहीं बैठेगा चुप, उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त: प्रदीप गर्ग – नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में पत्रक बांटकर व्यापारियों को किया जागरूक

फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश गर्ग गुट द्वारा होने वाले व्यापारिक सद्भावना जागरूकता अभियान के तहत नगर अध्यक्ष तरूण पुरवार के नेतृत्व में रविवार को व्यापारियों के बीच पत्रक वितरण का आयोजन किया गया। व्यापारियों को पत्रक देकर जागरूक करते हुए सदभावना यात्रा को सफल बनाने की अपील की गई।
पत्रक सौंपते हुए नगर अध्यक्ष श्री पुरवार ने अपील किया कि व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए यह यात्रा होना अति आवश्यक है क्योंकि व्यापारियों को होने वाली समस्याओं को जिला प्रशासन द्वारा सही रूप से निस्तारण नहीं किया जाता बल्कि उल्टा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है जो कि सरकार की मंशा है कि व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाकर व सुविधा दिलाकर उद्योग को बढ़ावा दिया जाये। सौंरा व मलवां औद्योगिक क्षेत्र में व्यापारियों को जानकारी न मिल पाने से उद्योग को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि अब व्यापारी चुप बैठने वाला नहीं है। व्यापारियों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करके यात्रा को सफल बनाया जायेगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कालीशंकर श्रीवास्तव, स्क्रैप संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम, शिव कुमार कसेरा, रज्जन गुप्ता, तरूण पुरवार, गोपाल पुरवार, विनोद कसेरा, इमरान अहमद, अनीस अहमद, राम प्रकाश गुप्ता, मुकीम, घनश्याम गुप्ता, बब्लू सोनी, बल्लभ रस्तोगी, अमित शरन बाबी आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.