महिलाओं पर बढ़ा अत्याचार, सुस्त योगी सरकार: रीबू – सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष का फूल-माला पहनाकर किया स्वागत

फतेहपुर। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की कानून व्यवस्था राम भरोसे है। यह बात सोमवार को सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। इससे पूर्व सपा महिला सभा की पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का आगमन हुआ। सपा कार्यालय में स्वागत समारोह हुआ जिसमें महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी महिला पदाधिकारी संगठित हो जायें और आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। महिलाएं अलग-अलग टोलियां बनाकर भ्रमण करें और केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार की नाकामियों को जनता के बीच पहुंचाने का काम करें। उन्होने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है जिससे गृहस्थी का बजट जहां बिगड़ गया है वहीं गरीब की थाली से अब रोटी भी गायब हो रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश की बात की जाये तो यहां कानून का राज नहीं बल्कि जंगलराज कायम है। महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में सुरक्षित नहीं है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। जिससे आज महिलाएं सड़क पर निकलने भी कतराने लगी हैं। उन्होने महिलाओं का आहवान किया कि लोकसभा चुनाव में निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रीता प्रजापति व संचालन निवर्तमान जिलाध्यक्ष संगीता पासवान ने किया। इस मौके पर जिला महासचिव चौधरी मंजर यार, नफीसा बानो, अनीता देवी पासी, कामिनी द्विवेी, अनीसा, अनुराधा सिंह, नीतू साहू, आशा पाल, सुरेखा देवी, रीता देवी, पुष्पा देवी, कमला देवी, निर्मला देवी, कपिल यादव, अकील अहमद, ओवैस फारूकी, गोलू दहाना सहित तमाम महिलाएं शामिल रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.