संजय गुप्ता उर्फ सोनू भईया बनें प्रभास महासभा के जिलाध्यक्ष

 

मुन्ना बक्श ब्यूरो चीफ

बांदा। प्रभास महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लवलेश विराग की संस्तुति पर प्रभास महासभा के सक्रिय कार्यकर्ता संजय गुप्ता उर्फ सोनू भईया को प्रभास महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने प्रभास महासभा जनपद बांदा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। जिला कार्यालय खुरहंड में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनू भईया को माला पहनाकर नियुक्ति पत्र दिया।प्रभास महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने संजय गुप्ता को जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने का स्वागत किया एवं बधाई दी। जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सोनू भैया ने कहा कि प्रभास महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लवलेश विराग जी के नेतृत्व में संगठन के उद्देश्यों पर ईमानदारी से काम करूंगा एवं जिले में जहां भी शोषण अन्याय होगा वहां सबसे पहले पहुंचने का प्रयास करूंगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने कहा कि प्रभास महासभा बांदा इकाई का विस्तार जिलाध्यक्ष सोनू भईया की अगुवाई में जल्द से जल्द किया जाएगा। इस दौरान निशुल्क संस्कार पाठशाला के प्रभारी हरिराम सिंह ,रावेंद्र कुमार दुबे एवं परमानंद भी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.