जिला जज समेत डीएम-एसपी ने कारागार का किया निरीक्षण – व्यवस्थाएं मिली दुरूस्त, बंदियों से की वार्ता – प्रतियोगिता के विजेता को जिला जज ने सौंपा प्रमाण पत्र

फतेहपुर। जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी श्रुति, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। कारागार अस्पताल के वार्ड में भर्ती बंदियों से समस्या के बारे पूंछा गया। जिसमें किसी ने कोई समस्या नहीं बताई। अस्पताल में सफाई व्यवस्था सही पायी गई तत्पश्चात महिला बैरक का निरीक्षण किया गया। महिला बंदियों से समस्या के बारे में पूछा गया। पाकशाला में निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था सही पाई गई। बंदियों के लिये भोजन तैयार हो रहा था जिसकी गुणवत्ता सही पाई गई। बैरकों व अहातो में सफाई व्यवस्था पर्याप्त पाई गई। कारागार में पूर्व में कराई गई प्रतियोगिता परीक्षा पे चर्चा में अपने विचार साझा करने वाले बंदी सूरज सिंह पुत्र राम नरेश तथा प्यारेलाल पुत्र रघुनन्दन को प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रमाण पत्र का वितरण आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया। इसके अतिरिक्त कारागार में निरूद्ध बंदियों की समस्याए सुनी गई। बैरको में बंदियो के सामान की तलाशी कराई गयी, जिसमें किसी भी बंदी के पास अवांछनीय वस्तु नहीं पायी गयी। कारागार अधिकारियों को कुछ आवश्यक निर्देश भी दिये गये। इस अवसर पर जेल अधीक्षक मो. अकरम खान, जेलर सुरेश चन्द्र, उपजेलर अंजनी कुमार, रविशंकर तिवारी, प्रेमनारायण, माया सिंह एवं प्रभारी शिक्षाध्यापक अनिल कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.