लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया अखिलेश का जन्मदिन – सपाईयों ने जगह-जगह केक काटकर मनाई खुशियां

 

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन शनिवार को सपाईयों ने लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया। अखिलेश के जन्मदिन पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सपाईयों ने केक काटकर जहां खुशियां मनाई वहीं एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की।
शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव की अगुवाई में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। सर्वप्रथम सपाईयों ने उनके चित्र पर टीका लगाया तत्पश्चात केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की। सपाईयों ने उत्साह के साथ एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। सपाईयों ने आगामी लोकसभा चुनाव को फतह करने का संकल्प भी लिया। संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस मौके पर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, चेयरमैन राजकुमार मौर्या, दलजीत निषाद, रामेश्वर दयाल दयालू, वीरेंद्र यादव, शफीक उद्दीन, रामतीर्थ परमहंस, जगदीश सिंह, केतकी सिंह यादव, संगीता राज पासी, डीजी कुशवाहा, राजू कुर्मी, नफीसा बानो, रेशमा सिद्दीकी, केपी यादव, शमीम अहमद, रहीम राईन कादरी, मो. शहजादे, शहजाद अनवर, इस्माइल वारसी, मो. आफताब, अंकित यादव, सऊद अहमद, ओवैस फारूकी सहित तमाम सपाई मौजूद रहे। उधर दीवानी कैंपस में वरिष्ठ सपा नेता एवं अधिवक्ता बलिराज उमराव की अगुवाई में भी जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टीजन एवं अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जहां दीर्घायु की कामना की वहीं केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई। सपाईयों व अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे का मिष्ठान खिलाकर मुंह भी मीठा कराया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, बार के पूर्व अध्यक्ष बाबू सिंह यादव, रवींद्र यादव, विवेक उमराव, तनवीर हैदर, मो. साबिर, सत्यम अवस्थी, मुलायम सिंह यादव, अशोक सिंह, विकास सिंह, सऊद अहमद, एहसान खान सहित अन्य सपाई मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.