लखीमपुर खीरी में एक पति की अजीब हरकत, पत्नी की नाक काटकर जेब में डालकर भागा और…

 

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र के गांव बांसताली से अजीब घटना सामने आई है। दरअसल, यहां पर पति ने अपनी पत्नी के न सिर्फ नाक काटा बल्कि उसको जेब में भरकर भाग गया। जिसके बाद पीड़िता खुद ही डायल 112 पर सूचना दी। अब उसका इलाज मितौली सीएचसी में चल रहा है।

बांसताली निवासी सीमा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पति और बच्चों के साथ घर में थी। चार वर्षीय बेटी शोभी मोबाइल देख रही थी। पति मोबाइल मांग रहा था। मोबाइल न मिलने पर विक्रम नाराज हो गया और बेटी को पीटने लगा। सीमा ने बेटी को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटने लगा।

आरोप है कि विक्रम ने सीमा की नाक को मुंह से काट लिया और कटी हुई नाक जेब में रखकर भाग गया। पीड़िता ने रात में ही डायल 112 पर सूचना दी। इलाज के लिए उसे मितौली सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह सीमा अपने माता-पिता के साथ मितौली थाने पहुंची और तहरीर दी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार धीमान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने बताया कि शादी को करीब 12 साल हो गए हैं। सीमा का आरोप है कि शादी के बाद से ही विक्रम के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। इसका विरोध करने पर विक्रम आए दिन उसे मारता पीटता है। कई बार नशे की हालत में मारपीट की। यह भी बताया कि उसका पति उसके संबंध किसी दूसरे व्यक्ति से होने का बहाना बनाकर परेशान किया करता है। कई बार सुलह समझौता भी कराया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.