पानीपत में छात्र ने किया सुसाइड, स्कूल में लोहे के जाल पर रस्सी से लगाया फंदा, उस पर लटका देख 15 फीट ऊपर छत से कूदा भाई

 

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में 20 वर्षीय एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। युवक ने घर के पीछे से एक स्कूल में जाकर लोहे के जाल पर रस्सी से फंदा लगा लिया। युवक की तलाश में घर की छत पर आए भाई ने उसे फंदे पर लटका देख बचाने के लिए नीचे छलांग लगा दी। जिससे उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है।

इसके बाद वह चिल्लाया, तो मौके पर परिजन व स्थानीय लोग पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से सभी साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवाया गया है। मृतक के पिता के बयानों के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

यह घटना समालखा के वार्ड 17 की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान हरिओम(20) पुत्र सतबीर के रूप में हुई है। वह ओपन बोर्ड से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। वह 3 भाई और 1 बहन में तीसरे नंबर पर था। बीती रात को ठीक-ठाक अपने कमरे में खाना खाकर सो गया था। सुबह 4 बजे वह कमरे से ऊपर छत पर आया। जहां वह सीढी लगाकर पीछे वैश्य ब्वॉय स्कूल में नीचे उतर गया।

यहां उसने स्कूल में लोहे के जाल पर रस्सी से फंदा बनाया और इसके बाद फांसी लगा दी।

वहीं, पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि काफी समय पहले हरिओम ने सुसाइड का प्रयास भी किया था। उसने उस दौरान जहर खाया था। सुबह 6 बजे ताऊ का लड़का रिषि घर की छत पर आया, तो उसने देखा कि हरिओम फंदे पर लटका हुआ है। उसने सोचा कि शायद बिल्कुल अभी ही यह कदम न उठाया हो, हो सकता है कि वह ठीक हो, इसलिए उसने 15 फीट ऊंचाई से नीचे छलांग लगा दी। जिससे वह भी चोटिल हो गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.