बिहार में 29 साल के मैकेनिकल इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, कोल्ड स्टोरेज मिला शव

 

बिहार के आरा में शुक्रवार को 29 साल के मैकेनिकल इंजीनियर का शव मिला है। विकास मिश्रा दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वो शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। वो सोमवार को घर से दिल्ली के लिए निकला था। शुक्रवार को कोल्ड स्टोरेज से उसका शव मिला।

आसपास के लोगों का कहना है कि इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या की गई है। शव को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उसे बेरहमी से पीटा गया है। उसके शव को कोल्ड स्टोरेज में फेंक दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही नवादा थाना एसआई खुशबू कुमारी अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। शव शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थिति निर्मित कोल्ड स्टोर से बरामद हुआ।

विकास मिश्रा तरारी थाना क्षेत्र के मिश्रकर्मा गांव का रहने वाला था। उसके पिता का नाम हरी शंकर दयाल मिश्रा है। वह पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर था।

पिता हरी शंकर दयाल मिश्रा ने बताया कि वह दिल्ली में ही मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई करता था। साथ ही एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम भी कर रहा था।

पिता ने बताया कि सोमवार को वो अपने सभी डॉक्यूमेंट को लेकर घर से आरा के लिए निकला था। उसने कहा था कि बिहार पुलिस का कोई फॉर्म आया है। जिसे भरने जा रहा है। इसके बाद में टिकट बनवा कर दिल्ली के लिए निकल जाऊंगा। उसने मंगलवार को अपने परिजन से मोबाइल से बात की थी।

इसके बाद बुधवार को उसने फोन नहीं किया। गुरुवार को उसने फोन किया कि मैंने फॉर्म अप्लाई कर दिया है और मैंने टिकट भी बनवा लिया है। अब मैं आरा से ही दिल्ली निकल जाऊंगा।

इसी बीच परिवार के लोगों को सूचना मिली के बाजार समिति स्थित अर्धनिर्मित कोल्ड स्टोर में उसका शव बरामद हुआ है। सूचना पाकर परिजन आरा पहुंचे ।

वहीं दूसरी और मृतक के पिता हरी शंकर दयाल मिश्रा ने बताया कि गांव के ही दो लोगों से खेत को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर 8 महीने पहले मारपीट भी हुई थी। जिसमें उसका हाथ टूट गया था और उस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसी केस को उठाने के लिए वो लोग दबाव भी बना रहे थे।

इसी विवाद के कारण उन्होंने गांव के ही दो युवकों पर अपने बेटे की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर शव को फेंकने आशंका जताया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जा रहा कि मृतक अपने तीन भाई और दो बहन में बड़ा था। मृतक के परिवार में मां उषा देवी, दो भाई गुप्तेश्वर मिश्रा, अमरनाथ मिश्रा और दो बहन पूजा कुमारी एवं प्रीति कुमारी हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.