आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में अखंड हिंद फौज भर्ती दौड़ हुआ संपन्न-डॉ गीता रानी।

रोहित सेठ

 

 

 

वाराणसी: अखंड हिंद फौज भर्ती दौड़ दिनांक 9 जुलाई 23 रविवार प्रातः 8:00 बजे राष्ट्रीय आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज चोलापुर वाराणसी में संपन्न हुआ। भर्ती दौड़ का उद्घाटन हरी झंडी दिखाकर मुख्य अतिथि डॉ गीता रानी प्रदेश उपाध्यक्ष AHF गर्ल्स डिवीजन विशिष्ट अतिथि श्री धर्मेंद्र पांडे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अखिल भारत हिंदू महासभा ने प्रारंभ किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों डॉ गीता रानी श्री धर्मेंद्र पांडे स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर से डॉक्टर रामकेवल पटेल डॉ नूर मोहम्मद प्रदीप कुमार मिश्राजी का बैच अलंकरण करके सम्मानित किया गया। डॉ गीता रानी उपाध्यक्ष अखंड हिंद फौज गर्ल्स डिवीजन ने बताया कि अखंड हिंद फौज शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत किशोर एवं युवा छात्र छात्राओं को बिना किसी भेदभाव के शिविरों के माध्यम से सैन्य प्रशिक्षण देता है। युवाओं को धर्म राष्ट्र संस्कृति समाज के लिए सजग प्रहरी के रूप में तैयार करता है। डॉ गीता रानी प्रदेश उपाध्यक्ष गर्ल्स डिवीजन डीसीओ विमल जी दीक्षा जी डीसी साहिल जी एडीसी अमित जी शालू जी संजना जी प्लाटून कमांडर नितिन जी ओम जी। इत्यादि उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.