पूर्णिया में बांस के झाड़ में फेंकी युवक की लाश:3 बच्चों की मां से युवक का चल रहा था अफेयर; पढ़े पूरी ख़बर

 

बिहार के पूर्णिया में संदिग्ध हालत में एक युवक मो. अकबर (28) का शव बरामद हुआ है। पूरा मामला डगरूआ थाना क्षेत्र के अधकैली पंचायत का है। मृतक का गांव का ही 3 बच्चों की मां से पिछले 1 साल से अफेयर चल रहा था। मृतक का शव महिला के घर के ठीक बगल में झाड़ियों में फेंका हुआ मिला। मौके से शव को करीब 100 मीटर तक घसीटे जाने के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। मृतक के परिजनों ने गांव की ही विवाहिता पर प्रेम प्रसंग में मृतक की हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है।

घटना के संबंध में मृतक की बहन जहाना ने बताया कि उसके भाई का गांव की ही एक महिला से पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था। महिला 3 बच्चे की मां है। इसी महिला ने अनबन में उसकी भाई की हत्या कर शव को घर के बगल में झाड़ियों में फेंक दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक 3 साल पहले भी एक महिला को लेकर फरार हो गया था। इसके बाद उस महिला से मृतक की अनबन हो गई थी, जिसके बाद से मृतक अलग रह रहा था। मृतक मां-बाप की मौत के बाद सरकारी जमीन पर कच्चा घर बनाकर रह रहा था।

घटना के संबंध ने डगरूआ पुलिस और फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि प्रथम दृष्टि हत्या का मामला प्रतीत होता है। युवक की हत्या कर शव को बांस की झाड़ में फेंका गया है। परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.