फतेहपुर में पुलिस भर्ती के नाम पर महिला से ठगी, पति से झगड़े के बाद लगाई फांसी और…

 

फतेहपुर में पुलिस भर्ती के नाम पर एक महिला के साथ शातिर ठग ने ठगी कर जिसकी जानकारी जब पति को हुई तो दोनों में झगड़ा हो गया। पति से झगड़ा बाद महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने दहेज में 3 लाख रुपए न देने पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले के जांच पड़ताल में जुट गई।

जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद मोहल्ला के रहने वाले तेजपाल की 28 वर्षीय पत्नी संगीता ने पति से झगड़ा करने के बाद घर के अंदर धन्नी में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पति के घर पहुंचने पर जब पति ने शव फांसी के फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फांसी लगाकर आत्महत्या करने के सूचना पर मृतका महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और भाई राजू ने आरोप लगाया कि बहन की शादी 7 मार्च 2018 में किया था। दोनों से 3 साल का बेटा आदित्य भी है और शादी के बाद से जीजा तेजपाल दहेज में 3 लाख रुपए घर बनवाने के लिए मांग रहे थे। न देने पर बहन की गला घोंटकर हत्या करने के बाद फांसी के फंदे पर लटका दिया।

मृतका के पति राजू ने बताया कि वह अपनी बहन सावित्री के घर भरसा गांव दो दिन पहले गया था। जब रात 9 बजे में घर पहुंचा तो पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया है। मृतका के भाई ने दहेज में 3 लाख रुपए न देने पर हत्या का आरोप लगाया है। लेकिन अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.