पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, BJP सांसद को घेरकर पीटा; जहानाबाद महामंत्री की हुई मौत

 

पटना: भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान पटना पुलिस पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में दर्जनों विधायक और सांसद घायल हो गए। इसमें एक भाजपा नेता की मौत हो गई है। राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने दावा किया है कि लाठीचार्ज के दौरान जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह के सिर में चोट लग गई। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

वहीं पटना जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जहानाबाद के विजय कुमार सिंह छज्जू बाग में सड़क किनारे अचेतावस्था में पाए गए थे। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। उन्हें पीएमसीएच के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। विस्तृत विवरण प्राप्त किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मामले की जांच करवाई जा रही है।

भाजपा के वरीय नेता और कार्यकर्ता नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मा का दर्जा देने की मांग विधानसभा मार्च पर निकले थे। डाकबंगला चौराहा पर तैनात पटना पुलिस ने पहले भाजपा नेताओं को पीछे हटने कहा। लेकिन, भाजपा नेता नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। इतना ही नहीं आंसू गैस के गोले भी दागे गए। पुलिस वाटर कैनन का प्रयोग कर रही है। इसी दौरान भाजपा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत कई नेता चोटिल हो गए

भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि सरकार आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। यह अन्याय है। पुलिस के लाठीचार्ज में भाजपा के जहानाबाद के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है। वहीं पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पटना पुलिस ने महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है। हमलोग शांतिपूर्व तरीके से आगे बढ़ रहे थे इतने में पुलिसकर्मी लाठी बरसाने लगे। भाजपा के आंदोलन से बिहार सरकार डर गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.