व्यापार मंडल ने प्रादेशिक सदस्यता अभियान पर की चर्चा – खागा तहसील कमेटी का गठन, सर्वेश बने अध्यक्ष

फतेहपुर। व्यापार मंडल जिला कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन की मजबूती व व्यापारियों की समस्याओं के विषय में विधिवत तरीके से चर्चा की गई। साथ ही आगामी सितंबर माह में होने वाले संगठन के प्रदेश स्तरीय त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया के तहत चल रही प्रादेशिक सदस्यता अभियान पर भी चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने संगठन को और भी मजबूत बनाने के उद्देश्य से खागा तहसील कमेटी का गठन किया। जिसमें व्यापारियों के प्रति अपनी निष्ठा रखने वाले सर्वेश सिंह यादव को खागा तहसील अध्यक्ष, श्याम सिंह को महामंत्री एवं अनुराग त्रिपाठी को तहसील कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए निर्देशित किया कि पंद्रह दिन के अंदर विधिवत तरीके से अपनी तहसील कमेटी जरूर घोषित करें। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश संगठन द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में चल रही सदस्यता अभियान में फतेहपुर जनपद में भी प्रादेशिक सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को प्रदेश सदस्य बनाने का काम किया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने अपने सभी पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर रजा उर्फ शानू बाबा, नारायण बाबू गुप्त, जितेंद्र सिंह यादव सोनू, सुनील कुमार गुप्ता, डा. अतुल त्रिवेदी, रिजवान डियर, रामबाबू गुप्त, प्रमोद गुप्त, दीपक साहू, कमलेश बाजपेई, राजेंद्र सिंह, अनुपम शुक्ल भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.