एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा सम्मान समारोह – रथ यात्रा में योगदान के लिए राजीव कुमार सिंह सम्मानित

खागा/फतेहपुर। बीआरसी हथगाम में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा की बैठक हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में देश में निकल नहीं रथ यात्रा में विकास खंड हथगाम के शिक्षक राजीव कुमार सिंह को यात्रा में साहसिक योगदान के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में सम्मानित किया गया। बैठक में सदस्यता अभियान पर भी जोर दिया गया।
बृजेश सिंह ने बताया कि सदस्यता शुल्क 200 रूपये कर दिया गया है क्योंकि यह लड़ाई अनवरत चल रही है और आर्थिक रूप से संगठन को मजबूत भी रखना है। संचालन कर रहे कवि राकेश कुमार वर्मा ने पेंशन योद्धाओं को प्रेरित किया और अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाने पर बल दिया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ विनोद कुमार सिंह ने हर तरह का सहयोग का भरोसा दिया। इसके बाद राजीव कुमार सिंह को अध्यक्ष श्री सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। राजीव कुमार सिंह ने एक अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने का आव्हान किया और बताया कि यह आपके जीवन की लड़ाई है और इस लड़ाई में तन मन धन से सहयोग करना है। अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि गर्व का विषय है कि विकास खंड हथगाम से अटेवा महामंत्री के रूप में सेवा दे रहे राजीव कुमार सिंह ने इस साहसिक यात्रा में 7 जून से 16 जून तक का अमूल्य समय देकर एक इतिहास रच दिया है। प्राथमिक शिक्षक संघ उनके साहस का सम्मान करते हुए अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बैठक में राजीव उमराव, चंद्र कुमार, हिमांशु कुमार, लाल सिंह, लाल सिंह यादव, रूपेश कुमार, श्रवण कुमार शास्त्री, देवेंद्र पाल, गौरव सैनी, भीमसेन, विनय तिवारी, प्रमोद कुमार, यशवंत यादव, अनिल मौर्य, गजेंद्र यादव, देवेंद्र पाल, शैलेंद्र कुमार, ध्रुव पटेल, शकील अहमद, सत्येंद्र यादव एआरपी, विजय रत्ना, इंद्रजीत सिंह आदि अनेक शिक्षक मौजूद रहे। अटेवा के समर्थन में कविता लिखने के लिए श्रवण कुमार शास्त्री ने कलम भेंट कर कवि एवं शायर शिव शरण बंधु को सम्मानित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.