दिल्ली प्रभारी का अटेवा मंच ने किया स्वागत

फ़तेहपुर। अटेवा की दिल्ली प्रभारी व जनपद के लाल अरविंद सिंह के प्रथम जनपद आगमन पर अटेवा मंच के सदस्यों ने फूलमालाओं से लादकर जमकर स्वागत किया व बुके देकर सम्मानित किया गया। बताते चले कि अटेवा बचाव मंच के दिल्ली राज्य प्रभारी अरविंद सिंह जनपद के शाह कस्बे के निवासी हैं। शनिवार को उनके प्रथम जनपद आगमन पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जनपद की जिला महिला सह संयोजिका डॉ. असफिया मजहर के निवास पर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान जिला संयोजक निधान सिंह यादव द्वारा दिल्ली प्रान्त के प्रभारी का माला पहना कर स्वागत किया गया एवं अन्जू सचान एवं डा. असफिया ने बुके भेंट कर उनका सम्मान किया। स्वागत के पश्चात दिल्ली प्रान्त के प्रभारी अरविंद सिंह ने कहा अटेवा एनएमओपीएस के साथ मिलकर पुरानी पेंशन हमें 2024 तक बहाल करा लेना है। पूर्व में अटेवा ने पांच राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल कराई है जो कि संगठन के किये महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कई राज्य जल्द ही पुरानी पेंशन को आने वाले समय में बहाल करेंगे। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर 2023 को दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाली पेंशन शंखनाद महारैली में 22 राज्यों के पेंशन विहीन लगभग 20 लाख शिक्षक/कर्मचारी जुटेंगे। जो एक ऐतिहासिक महारैली होगी। पेंशन शिक्षको का हक़ है जिसे वह लेकर रहेगें। इस मौके पर नरसिंह, उचित सचान, मनीष गुप्ता, संध्या गुप्ता, अंजू सचान, सबीहा परवीन, महेन्द्र सिंह, बालेन्द्र पटेल, अरविंद विश्वकर्मा, महेन्द्र मौर्य आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.