कर्नाटक में जैन आचार्य की निर्मम हत्या पर विश्व जैन संग़ठन ने रोष व्यक्त किया

 

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

न्यूज़ वाणी इटावा। विश्व जैन संगठन ने कर्नाटक राज्य में जैन आचार्य कामकुमार नंदी मुनिराज की निर्मम हत्या पर रोष व्यक्त किया है। संग़ठन के जिलाध्यक्ष आकाशदीप जैन ने बताया कि पूज्य जैन आचार्य कामकुमार नंदी मुनिराज की निर्मम हत्या के विरोध में पूरे देश मे प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया अल्पसंख्यक आयोगों में जैन सदस्यों की नियुक्ति और जैन धर्म, तीर्थ, संत व समाज के संरक्षण हेतु ‘जैन कल्याण बोर्ड’ के गठन की मांग को लेकर विश्व जैन संग़ठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में संग़ठन की इटावा इकाई के द्रारा लिखे माँग पत्र को दिल्ली पुलिस की निगरानी में कर्नाटक भवन चाणक्य पुरी नई दिल्ली में कर्नाटक रेजिडेंट कमिश्नर श्रीमती इमकोंगला जमीर को कर्नाटक सरकार से त्वरित कार्यवाही कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और कर्नाटक में जैन संतों की सुरक्षा व जैन कल्याण बोर्ड का गठन हेतु सौंपा। रोष व्यक्त करने वालो में संग़ठन के महामंत्री राजीव जैन रपरिया, कोषाध्यक्ष मनोज जैन एलआईसी, मीडिया इंचार्ज नितिन जैन, अर्पित जैन, पिंसू जैन, गौरव कांत जैन, विशाल जैन, सुनील जैन, नीरज जैन, रजत जैन, विकास जैन, शेखर जैन आदि प्रमुख हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.