आगामी 21 जुलाई को दिल्ली जंतर मंतर पर उमड़ेगा ऐतिहासिक जनसैलाब: गुलज़ार सिद्दीकी

 

न्यूज वाणी ब्यूरो

हापुड़। दिल्ली रोड रामलीला मैदान स्तिथ जिला कार्यालय पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य गुलज़ार सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 21 जुलाई को दिल्ली जंतर मंतर पर भीम आर्मी चीफ एवं आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद के सम्मान में ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ेगा। बीते दिनों भीम आर्मी चीफ़ एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हुए कातिलाना हमले मामले में देशभर से बहुजन समाज के लोग लाखों की संख्या में जंतर-मंतर पर जुटेंगे और केंद्र सरकार से इस प्रकरण में सीबीआई जांच कराने, बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद को जेड प्लस सुरक्षा दिलाने व आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने की पुरजोर मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश में भाजपा की तानाशाही सरकार के चलते देश में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, वंचितों व शोषितों पर अत्याधिक अत्याचार किए जा रहे हैं। जिसका विरोध केवल पूरे देश में भीम आर्मी चीफ़ एवं आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद कर रहे हैं। अब देश की जनता इस तानाशाही भाजपा सरकार को देश से उखाड़ने का मन बना चुकी है। भीम आर्मी मेरठ मंडल के संयोजक भूपेंद्र कुमार ने कहा कि आगामी 21 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर देश भर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता भीम आर्मी चीफ एवं आसपास के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के सम्मान में पहुंचेंगे और केंद्र सरकार को हिलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने आसपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार आज़ाद व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह आज़ाद की संतुति पर हापुड़ नगर निवासी समाजसेवी एवं कॉलोनाइजर विनोद कुमार सागर को भीम आर्मी मेरठ मंडल का सह संयोजक मनोनीत किया। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं कार्यकर्ताओं ने विनोद सागर का फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर कैडर कैंप सीमित के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार, जिला प्रभारी नरेन्द्र द्रविड आदवंशी, मनवीर गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बेबी भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्यासागर निमेष, जिला महासचिव मनोज कर्दम, आईटी सैल जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, विधानसभा अध्यक्ष हापुड़ योगेंद्र गौतम, सुरेंद्र लाला, सलमान त्यागी, मनोज भारती, रीना वर्मा, आशा सिंह, संदीप गुर्जर, सिकन्दर खान, श्याम सिंह आज़ाद, सचिन कुमार, मंगल सिंह, सोहनवीर सिंह, भोर सिंह, धर्मेन्द्र जाटव, प्रिन्स कुमार, राजेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, पूनम देवी, बबीता, शरणी देवी, वीर सिंह, लक्ष्मण सिंह उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.