फतेहपुर में जीजा ने नाबालिग साली का किया रेप, नाराज परिजनों ने की पिटाई से 4 हुए घायल

 

फतेहपुर में जीजा ने 13 साल की नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी जीजा खेत में धान लगाने के बहाने साली के साथ गया था। जहां उसने जबरन दुष्कर्म किया। यह बात लड़की के घर वालों को पता चली तो वे बेटी के ससुराल पहुंचकर दामाद सहित पूरे परिवार को लाठी-डंडो से दौड़ाकर पीटा। जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी सहित सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।

ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले राम प्रकाश पासवान गाजीपुर थाना क्षेत्र से अपने ससुराल गया और खेत में धान की रोपाई करने के लिए 13 वर्षीय साली को लेकर घर आ गया। रात में जीजा ने साली के साथ खेत में दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद लड़की के ब्लीडिंग बंद नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने बहन को घटना की जानकारी दी। बड़ी बहन को जानकारी हुई तो उसने घर वालों को छोटी बहन के साथ हुई वारदात के बारे में बताया।

बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को सूचना मिलने पर आक्रोशित लड़की के परिजन आरोपी दामाद के घर पहुंच गए। इसके बाद लड़की के परिजनों ने दामाद, उसके पिता, भाई और मां समेत सभी को दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को मेडिकल के लिए भर्ती कराया। साथ ही लड़की की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी आनंद पाक सिंह ने बताया कि जीजा ने अपने 13 साल की साली के साथ दुष्कर्म किया है। लड़की को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले को लेकर गांव के लोगों ने बताया कि 2016 में आरोपी जय प्रकाश की शादी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी और उस लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद शादी से मना करने पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। अभी कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर बाहर आया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.