छत का छज्जा ढहा, मोहर्रम का ताजिया देखने को छत पर जुटी थीं महिलाएं व बच्चे

 

फतेहपुर में मोहर्रम के मौके पर छत पर चढ़कर ताजिया देखने के दौरान छत के छज्जा पर भीड़ ज्यादा हो गई। इस दौरान छज्जा गिर गया। मलबे में दबकर 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी को भर्ती कर डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।

जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला गांव में मोहर्रम के मौके पर ताजिया का मेला चल रहा था जिसको देखने के लिए काफी भीड़ लगी रही। महिलाएं व बच्चे घरों की छत पर चढ़कर ताजिया देख रही थे। छत के छज्जा पर भीड़ ज्यादा होने पर छत का छज्जा भर भराकर नीचे गिर गया। जिसके नीचे मलबे में दबकर 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

छज्जा गिरने से कुछ देर के लिए अफरा तफरी मची रही। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीएमएस डॉ. वीके सिंह ने बताया कि अभी रात में मोहम्मद पुर कला गांव में छत पर चढ़कर ताजिया देखने के दौरान छज्जा गिरने से 5 लोग घायल हुए हैं। जिनमें सबाना, मैलाख 18 वर्ष, खुर्शीदा बानो 35 वर्ष, आरफ़ा बानो 21 वर्ष, कहकसा बानो 23 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.