भारतीय उधोग व्यापार मंडल कर रहा संग़ठन का विस्तार

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

न्यूज़ वाणी इटावा। व्यापारियों की हक की लड़ाई लड़ने एवं समस्याओं के निस्तारण करने के लिये तत्पर्य भारतीय उधोग व्यापार मण्डल ने शहर के लीला पैलेस होटल में संगठन का विस्तार करते हुये जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन ने व्यवसायी हिमाशु सैनी को जिला उपाध्यक्ष एवं सुनील तोमर को शहर उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। नव मनोनीत पदाधिकारियो को व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने मनोनयन पत्र देकर फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुये कहा व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं व्यापारी सुरक्षा आयोग उ.प्र.सरकार के चेयरमैन रविकांत गर्ग के द्रारा व्यापारियों के हितों में किये जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी। नव नियुक्त पदाधिकारियो ने कहा संग़ठन ने जो जिम्मेदारी प्रदान की है उसका व्यापारियों के हित मे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेगे। कार्यक्रम के दौरान शहर अध्यक्ष रजत जैन, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, शहर महामंत्री सर्वेश जोशी, राजेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, राहुल तोमर, सुरेन्द्र सिंह, संजय झा, सनी यादव आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.