महिला मोर्चा ने महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद कुसुम पटेल के नेतृत्व में किया पौधारोपण

रोहित सेठ

 

 

 

 

 

 

वाराणसी 30 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा ने महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद कुसुम पटेल के नेतृत्व में रविवार को दक्षिणी विधानसभा के मछोदरी पार्क में पौधारोपण किया।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कहा कि वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना असंभव है, इसीलिए सभी लोग अधिक से अधिक पौधारोपण करें जिससे वृक्ष बढ़ेंगे, हरे भरे होंगे तभी धरती सुखी होगी, पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और प्रदूषण मुक्त रहेगा।   कार्यक्रम का संचालन संयोजिका मीरा गुप्ता ने किया।

इस दौरान मुख्य रूप से महिला मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल, प्रीति पुरोहित, मोहनिका माहेश्वरी, पार्षद कनकलता मिश्रा, मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा – उषा अग्रहरी – फुलवंती देवी, मंजू जायसवाल तथा अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.