विहिमहासंघ मे गुँजा सौगंध राम की खाते हैं भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे .डॉ गीता रानी

रोहित सेठ

 

 

 

वाराणसी।    उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष धर्माचार्य डॉ हरिओम पाठक जी की अगुवाई में हिंदू राष्ट्र निर्माण हेतु ओरछा धाम से अयोध्या के लिए रामराज संकल्प धर्म रथ यात्रा निकाली गई।

अयोध्या मणिराम छावनी में मंचीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डॉ गीता रानी प्रदेश( मंत्री मातृशक्ति) ने अपनी बातों को सभी सनातनी भाई बहनों के सामने रखा और कहा कि 1947 में जब धर्म के आधार पर भारत के दो टुकड़े हो गए थे पाकिस्तान इस्लाम राष्ट्र बना तो भारत हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं?. 1976 में संविधान के प्रस्तावना में 42वां संशोधन कर धर्मनिरपेक्ष शब्द जोड़ा गया है। जो हिंदुओं के साथ धोखा किया गया है . भारत सरकार से नम्र निवेदन है कि 42 वे संशोधन को रद्द किया जाए। और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। डॉ गीता रानी ने मंच पर उपस्थित सभी परम आदरणीय साधु-संतों से आशीर्वाद लेने के पश्चात अपनी बातों को कविता के माध्यम से सशक्त रूप से रखा। जो इस प्रकार है।.

साधु संतों के संगत से, हिंदुत्व का दीप जलाएंगे 

सौगंध राम की खाते हैं ,भारत को हिंदू राष्ट्र बनायेगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.