जिला उद्योग व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी निर्वाचित – राम बाबू नगर अध्यक्ष व मुन्ना, वरिंदर व अकरम बने महामंत्री

फतेहपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी का चल रहा निर्वाचन सोमवार को समाप्त हो गया। कार्यकारिणी के सभी पदांे पर नामांकन कराये गये। एक-एक पद पर कई-कई नामांकन होने पर आपसी सहमति से नाम वापसी कराये जाने के बाद नगर कार्यकारिणी निर्वाचित कर दी गई। जिसमें राम बाबू को नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। जल्द ही जिला व नगर पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न कराया जायेगा।
सोमवार को नगर कार्यकारिणी के चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी आशुतोष रस्तोगी, सहायक चुनाव अधिकारी धीरेंद्र सिंह व राज कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त जानकारी दी। बताया कि रविवार को नाम वापसी के दिन पूर्व जिला कमेटी के पदाधिकारियों व नामंकन करने वाले सभी व्यापारियों के साथ विचार विमर्श करने के बाद एक पद में कई व्यापारियों का नामांकन हो जाने के कारण अतिरिक्त सभी व्यापारियों का नाम आपसी सहमति से वापस कराये गये। तत्पश्चात नगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी पदों में आम राय के बाद समायोजित कर चार व्यापारियों को नगर कमेटी में कार्यकरणी के सदस्य के रूप में समायोजित किया गया। सहायक चुनाव अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी को समायोजित कर लेने के बाद मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो गई। प्रेक्षक प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने कहा कि शीघ्र ही जिला कमेटी की घोषणा की जाएगी। मुख्य अतिथि का समय लेने के बाद सभी जिला व नगर के पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न कराया जाएगा। उन्होने बताया कि रामबाबू गुप्ता नगर अध्यक्ष, नागेंद्र वर्मा नगर वरिष्ठ अध्यक्ष, अरविंद कुमार, अजीत रस्तोगी, भारत गुप्ता, शोभराज सिंह, रितेश गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष, मुन्ना सिंह गौर, वरिंदर सिंह, अकरम को नगर महामंत्री, सुशील अवस्थी को नगर कोषाध्यक्ष), प्रभाकर द्विवेदी को नगर वरिष्ठ मंत्री), राजेश कुमार द्विवेदी, सुरेश चंद्र विश्वकर्मा, विजय मोदनवाल, माणिक लाल गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता को नगर मंत्री, राज कुमार मोदनवाल, शांतनु चैरसिया, गोलू गुप्ता, प्रमोद कुमार, सुनील गुप्ता को नगर संगठन मंत्री, दिलीप कुमार साहू को नगर प्रचार मंत्री, रईस अहमद नानक साहू, रमिंदर सिंह, जसबीर सिंह को नगर कार्यकरणी सदस्य के पद पर शामिल किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.