मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

न्यूज़ वाणी इटावा।मिशन शक्ति अभियान के तहत कम्यूनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति दीदी (महिला बीट एवं महिला हेल्प डेस्क) के माध्यम से जनपद में विभिन्न स्थानों पर संचालित कराये गये आउटरीच प्रोग्राम में महिलाओं को जागरूक किया गया।उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सुरक्षा/ सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में शक्ति दीदी (महिला बीट तथा महिला हेल्प डेस्क) के माध्यम से जनपद के समस्त थानों पर आउटरीच प्रोग्राम चलाकर अपने-अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत आबादी क्षेत्र,बाजारों,भीड़ भाड़ वाले इलाकों,स्कूलों,कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों,मेलों एवं गांव में पहुंचकर बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को उ.प्र.सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई साथ ही किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर हेल्प लाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मा.मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा,108 एंबुलेंस सेवा व 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर या तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में जागरूक किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.