बच्चों के प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च, परिवार ने बयां किया दर्द; कराहते हुए बच्चो ने रातभर बदली करवटें
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के पथरा थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर दो नाबालिगों के साथ हुई क्रूरता ने मध्यप्रदेश और यूपी के सोनभद्र में हुई पेशाब पिलाने वाली घटना को एक बार फिर ताजा कर दिया। यहां तो दरिंदों ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। सोशल मीडिया में जितनी तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है, उतना ही लोगों का गुस्सा बढ़ता जा है।
पथरा थाना इलाके के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर दो नाबालिगों को पेशाब पिलाया, बल्कि उनके साथ हैवानियत की गई। पहले पेशाब पीने पर विवश किया गया, फिर हाथ-पैर बांधकर पेट्रोल का इंजेक्शन लगाया गया।
हैवानों का इससे भी मन नहीं भरा तो हरी मिर्च तोड़कर गुप्तांग में डाल दिया। वीडियो बनाते समय आरोपी हंसते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग परिवार के साथ ही अन्य लोग भी आक्रोश व्यक्त रहे हैं। उन्हें मध्यप्रदेश और सोनभद्र की घटना याद आने लगी।
सिद्धार्थनगर के पथरा थाना क्षेत्र में दो मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग बच्चों के साथ कितनी क्रूरता हुई थी, यह सोचकर परिवार के लोग थर्रा जा रहे हैं। उनकी रूह कांप जा रही है। कारण जो बच्चे पूरे दिन खाने की जिद पर अड़े रहते थे।
बेटा भले ही मानसिक रूप से कमजोर हैं, लेकिन सबसे हंसता बोलता था। शुक्रवार शाम घर लौटा तो एकदम शून्य सा था। कुछ नहीं बोला और यहां तक बिना खाना खाए सो गया। पर हमें क्या पता था कि बेटे के साथ इतनी बड़ी घटना हुई है। वीडियो सामने आने के बाद हमें जानकारी हुई। बेटे ने क्या बिगाड़ा था जो इतनी बड़ी सजा दे डाली। इस घटना से जहां दोनों परिवार बच्चों के दर्द से सिहर जा रहे हैं। वहीं अन्य लोग दुखी हैं।