पैसे के लेन-देन को लेकर ढाबे पर चाकूबाजी, एक की मौत, एक गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के  शाजापुर जिला मुख्यालय से बाइपास पर खाना खाने गए युवकों का ढाबा संचालक से विवाद हो गया। इसके बाद उसके कर्मचारियों ने युवकों पर चाकू से हमला बोल दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। एक गंभीर घायल है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके स्थल पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी संतोष कुमार बाघेला के अनुसार कुछ युवक बारवाल घाटी बाइपास पर ढाबे पर खाना खाने गए थे। ढाबा संचालक और युवकों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। ढाबा संचालक और उसके कर्मचारियों ने खाना खाने आए युवकों पर चाकू से हमला बोल दिया। धर्मेंद्र गुर्जर गंभीर घायल है। वहीं निर्भय सिंह गुर्जर की मौत हो गई।

ढाबा संचालक ने निर्भय सिंह को सीने में और पेट में चाकू मारे। इससे निर्भय सिंह की मौत हो गई। चाकू से एक युवक धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना कोतवाली शाजापुर के टीआई संतोष कुमार वाघेला दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। चाकूबाजी में घायल युवकों को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। उपचार के दौरान डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। मामले को जांच में लिया है। आरोपी अभी फरार हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.