शांतिकुंज से आई जन जागरण कलश यात्रा का स्वागत

– गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा को किया रवाना
जन जागरण कलश यात्रा का स्वागत करते डा. आरपी दीक्षित व शैलेंद्र शरन सिंपल।
फतेहपुर। गायत्री परिवार द्वारा कानपुर में होने वाले 151 कुंडीय यज्ञ के बावत शांतिकुंज हरिद्वार से निकली कन्नौज कानपुर होते हुए फतेहपुर पहुंची जन जागरण कलश यात्रा का भिटौरा बाईपास रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। जन जागरण कलश यात्रा का गायत्री परिवार के प्रभारी डॉक्टर आरपी दीक्षित गिरधारी लाल गुप्ता एवं नमामि गंगे संयोजक शैलेंद्र शरण सिंपल के नेतृत्व में किया गया। यात्रा में शांतिकुंज से आए गायत्री परिवार के उप जोन समन्वयक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि यह यात्रा 26 से 30 अप्रैल तक कन्नौज घूमने के बाद प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में जा रही है। वहीं उन्नाव, कानपुर के बाद अब यह यात्रा फतेहपुर पहुंची है। जहां ब्लॉक स्तर के संगठन की समीक्षा की जाएगी। जनपद में यह कलश यात्रा 13 से 18 तक जनपद के सभी ब्लॉकों में जन जागरण करेगी। उन्होंने बताया कि कानपुर के मोती झील कॉलोनी में 12 से 16 दिसंबर तक 151 कुंडीय यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें प्रदेश के तमाम अलग-अलग जनपदों से लोग पहुंचेंगे और इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाएंगे। उन्होंने कहा कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा अलग-अलग जनपदों से लोग भाग ले सके इस बाबत जन जागरण कलश यात्रा निकाली गई है। इस दौरान मुख्य रूप से गायत्री परिवार के डॉक्टर आरपी दीक्षित, गिरधारी लाल गुप्ता, सरजू प्रसाद शुक्ला, शैलेंद्र शरण सिंपल, रवींद्र सिंह, सर्वेश गुप्ता, ज्ञानचंद्र गुप्ता, राजदीश यादव, सुरेंद्र पाठक, गुरु महावीर प्रसाद गुप्ता आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.