CM ने विधानसभा में फहराया तिरंगा, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा; 52 सेकेंड के लिए थमा लखनऊ

 

लखनऊ:  77वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने 7वीं बार विधानसभा में तिरंगा फहराया। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। झंडा रोहण के दौरान पूरा लखनऊ शहर थम गया। दरअसल, राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकेंड तक पूरे शहर का ट्रैफिक सिग्नल रेड कर दिया गया था। यही नहीं, पूरे शहर में 19 चौराहों पर राष्ट्रगान का लाइव टेलीकॉस्ट किया गया।

इस दौरान सीएम ने कहा ,” भारत के नागरिक की प्राथमिकता जाति, मत, मजहब नहीं भारत माता होती हैं। आज देश स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ माना रहा है। 12 मार्च 2021 से पीएम मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ साबरमती के तट से किया था। आज से अगले 25 सालों के लिए अमृत काल की शुरुआत हो रही है। एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा है।

 

 

75 जिलों में 58 हजार ग्राम पंचायतों और 762 नगर पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज हम सब एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। हमारी संस्कृति हमारी मातृभूमि को जोड़ती है। इस धरती को मां के रूप में सम्मान दिया है।”

सीएम ने कहा, ”भारत के हर नागरिक की पहली प्राथमिकता भारत माता और उसका देश होता है। भारत के चारों तरफ सेना के जवान है। उन्हें इस भावना से जोड़ा गया है। ताकि, हर प्रकार का उपद्रव भारत में खत्म कर सकें। पिछले 6 सालों में यूपी में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अभूतपूर्व विकास हुआ। आज यूपी में पहचान का संकट नहीं है। आज लोग गर्व से कहते हैं कि हम यूपी के नागरिक है। इसका नतीजा प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था है।”

 

उन्होंने कहा, ”ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया। इसमें 36 लाख करोड़ का निवेश मिला। जिससे एक करोड़ नौजवानों को रोजगार की गारंटी मिलेगी। 2 करोड़ नौजवानों को लैपटॉप-टैबलेट बांटा जा रहा है। साथ ही स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम चल रहे हैं। आज दुनिया के बड़े-बड़े लोग यूपी में निवेश करने के लिए आ रहे हैं।

सीएम ने कहा, ”काशी आज एक नई काशी के रूप में लोगों को आकर्षित कर रही है। पिछले साल यहां 10 करोड़ लोग दर्शन करने आए थे। यूपी टूरिज्म का एक नया डेस्टिनेशन बन गया है। साल 2019 में कुंभ से शुरू हुई यात्रा काशी, अयोध्या, मथुरा और हेरिटेज के रूप में बढ़ता जा रहा है। वाटर ट्रांसपोर्ट का एक्सपेंशन बनारस में देखने को मिल रहा है। वर्तमान में 13 नए एक्सप्रेस-वे का निर्माण और 5 एक्सप्रेस-वे के साथ एक्सप्रेस प्रदेश बन रहा है। साल 2017 तक जिस प्रदेश में जहां 2 एयरपोर्ट थे। वहां आज 13 एयरपोर्ट हैं। साल के अंत तक 5 और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शुरू हो जाएंगे।”

 

 

विधानसभा से पहले सीएम ने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीएम ने कहा, ” आज ही के दिन 1974 में हमारा देश गुलामी की बेड़ियों को तोड़ते हुए स्वतंत्र हुआ था। स्वतंत्रता का मतलब आज हम लोग महसूस करते हैं। जब जीवन के हर क्षेत्र में अपनी पारिवारिक, सामाजिक, राजनीतिक सांस्कृतिक और धार्मिक व्यवस्था को आगे बढ़ाने के स्वतंत्रता मिली है।”

उन्होंने कहा, ‘एक स्वतंत्र देश के नागरिक के रूप में आर्थिक नीतियां है। हर भारत वासी एक स्वतंत्र नागरिक के रूप में न केवल विरासत के रूप में गौरव अनुभूति अनुभव कर सकता है। बल्कि भारत को एक विकसित भारत के रूप में स्थापित करने के लिए अपने बेहतर योगदान को कर सकता है।

 

 

सीएम ने कहा ,” भारत आज दुनिया की 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत दुनिया के सबसे शक्तिशाली G-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। लखनऊ, वाराणसी,आगरा और गौतमबुद्ध नगर में भी G-20 के 11 समिट आयोजित हो चुका है। पिछले 9 सालों में भारत ने यात्रा की है। भारत ने इन्फ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा, विरासत और गरीब कल्याण क्षेत्र में एक बड़ी प्रगति की है।”

“UP के 2 करोड़ 61 लाख किसान के खातों में 59 हजार करोड़ की धनराशि भेजी गई। अब तक 23 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मुहैया कराई जा चुकी है। कोरोना काल में अपने अभिभावकों को खोले वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। UP में 98% इंसेफेलाइटिस को नियंत्रित किया जा चुका है।10 करोड़ लोगों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया गया है।

 

 

2 करोड़ बेटियों की शादी कराई गई है। भारत के अंदर UP सबसे युवा प्रदेश है। भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए UP की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहचाना होगा। अगले 4 सालों में यूपी की अर्थव्यवस्था 4 गुना हो जाएगी। यूपी 1 ट्रिलियन और भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनामी बनकर रहेगा।”

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने झंडारोहण किया। उन्होंने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है।2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। हम सब लोग मिलकर आगे बढ़े है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

 

 

स्वतंत्रता दिवस पर DGP विजय कुमार ने पुलिस मुख्यालय पर झंडारोहण किया। इस दौरान स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार सहित सभी सीनियर अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए। साथ ही कई पुलिस कर्मियो को मेडल देकर सम्मानित किया।

9 अगस्त यानी काकोरी रेल एक्शन दिवस के अवसर पर यूपी में ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 30 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत ‘ माटी को नमन, वीरों का वन्दन’ का संदेश प्रदेश के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है।

जिसके माध्यम से स्थानीय वीरो शहीदों का परिचय प्रदर्शित करते हुए सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में स्मारक स्वरूप शिलाफलकम स्थापित किए जा रहे हैं। राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन, प्रभात फेरियां, नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जा रहा है।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.